शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा : आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे, 2 युवतियों की हालत नाजुक, महिला समेत 3 अन्य घायल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 21 Second

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेला में आज बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे आकाश झूले के अचानक टूट जाने से झूले पर सवार 6 लोग नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवतियां मलदा गांव की रहने वाली हैं, जो मेला घूमने शिवरीनारायण आई थी। घायलों की पहचान चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के रूप में हुई है। हादसे के बाद मेले की सुरक्षा और झूलों की फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती

Share on Social Mediaरायपुर । डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों तक सरकारी एवं निजी डिजिटल सेवाओं की सहज पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित जिलों में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए […]

You May Like