40 हजार की रिश्वत लेते बीईओ बाबू गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 40 Second

कोंडागांव। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को दबिश दी और कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। सोढ़ी पर सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक सोनू सिंह यादव की पेंशन प्रकरण के निराकरण के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी की टीम ने सोढ़ी को कार्यालय में ही रंगे हाथों पकड़ा, जब उन्होंने सोनू सिंह यादव से 40 हजार रुपये की रिश्वत ली। एसीबी ने सोढ़ी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग सहित जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। एसीबी की कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का संदेश दिया गया है।

शिक्षा विभाग में तकरीबन साल भर पहले एसीबी की कार्रवाई हुई थी जिसमें शिक्षा विभाग में कार्यरत लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ था। एसीबी की कार्यवाही को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महतारी वंदन योजना से मातृत्व को संबल

Share on Social Mediaश्रीमती श्यामबती ने बेटियों के भविष्य को दी सुरक्षित दिशा रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार प्रदान कर रही है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्यभर में महिलाओं के जीवन […]

You May Like