रायपुर एयरपोर्ट के अंदर पकड़ा गया विदेशी तस्कर

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने नशे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। DRI की टीम ने 270 ग्राम कोकीन के साथ एक यात्री को हिरासत में लिया है, जो नाइजीरियन मूल का युवक बताया जा रहा है। आरोपी दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर पहुंचा था। DRI अधिकारियों को पहले से ही आरोपी के रायपुर पहुंचने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने एयरपोर्ट के भीतर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर यात्री को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके पास से कोकीन बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर: तेलीबांधा में गांजा बेच रही महिला गिरफ्तार

Share on Social Mediaरायपुर। पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कामले पुलिस उपायुक्त (मध्यक्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाईन रमाकांत साहू के दिशा निर्देश में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत […]

You May Like