रायपुर मड़ई मेले में युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 35 Second

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा में मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान एक युवक का मर्डर हुआ है। ग्राम पंचायत भुरसूदा में मेला लगा हुआ है। जहां 23 जनवरी की शाम अज्ञात लोग चाकू लेकर पहुंचे हुए थे और वहां मौजूद युवक पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुरसुदा का रहने वाला है। हालांकि अभी पहचान नहीं हो पाई है। वारदात क्यों हुई इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे है।

पुलिस के मुताबिक, हमले में घायल युवक को नाजुक हालत में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है की ग्राम पंचायत रैखेड़ा में गौरेला बर्मन नाइट प्रोग्राम चल रहा था। उसी दौरान कुछ नाबालिगों ने ग्राम पंचायत के ही पंच पर चाकू से हमला किया है।

दोनों ही गांव के लोगो ने अपने अपने थाना क्षेत्र के पुलिस टीम को सूचना दी है। सूचना पर पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के शहरी पथ-विक्रेताओं को पीएम मोदी का न्यौता मिलना बड़ी बात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Share on Social Mediaश्री साव ने आमंत्रण पर नई दिल्ली जा रहे पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वीडियो काल पर की बात, गणतंत्र दिवस समारोह का न्यौता मिलने पर दी बधाई रायपुर । नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में […]

You May Like