जनवरी के लास्ट वीक में और बढ़ेगी ठिठुरन

rashtra path
Share on Social Media

अंबिकापुर: उत्तर भारत में सक्रिय ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम (CG Weather Update) का मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते दो दिनों तक बादलों के कारण ठंडी हवा का प्रवाह थम गया था, जिससे न्यूनतम तापमान 49 दिनों बाद 10 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। बुधवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अगले 24 घंटे में अचानक गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यानी एक ही दिन में तापमान में चार डिग्री की तेज गिरावट आई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत और हिमालय क्षेत्र में अगले दो दिनों के भीतर बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव सरगुजा संभाग के मौसम पर भी पड़ेगा। विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद ठंड और बढ़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड शराब घोटाले की जांच से सीबीआई के हाथ पीछे

Share on Social Mediaरायपुर। झारखंड में सामने आए करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की जांच को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर दर्ज इस मामले की जांच से केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हाथ खींच लिए हैं। सीबीआइ के रायपुर जोनल कार्यालय ने इस प्रकरण की जांच […]

You May Like