रायपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू होते ही 24 पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 22 Second

रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरी लागू होने के साथ ही गृह विभाग ने 24 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश देर रात जारी किया गया, जिसमें जिले की पुलिसिंग को जोन और शाखाओं में विभाजित किया गया है।

ASP सिटी तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पुलिस (मध्य) बनाया गया है। राहुल देव शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पुलिस (पश्चिम) और एएसपी ग्रामीण आकाश मरकाम को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पुलिस (उत्तर) पदस्थ किया गया है। विवेक शुक्ला और डीआर पोर्ते को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरव मंडल और अनुज गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) तथा अर्चना झा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, डीएसपी, आजाक, सीएडब्ल्यू) बनाया गया है।

रमाकांत साहू को एसीपी सिविल लाइन, दीपक मिश्रा को एसीपी कोतवाली, देवांश सिंह राठौर को एसीपी पुरानी बस्ती, नवनीत पाटिल को एसीपी राजेंद्रनगर और पूर्णिमा लामा को एसीपी उरला पदस्थ किया गया है।

सतीश ठाकुर, सुरेंद्र साय पैकरा, रमेश कुमार ऐरेवार और सीमा अहिरवार भास्कर को एसीपी यातायात, संजय कुमार सिंह और नरेश पटेल को एसीपी क्राइम एवं साइबर, ज्योत्सना चौधरी को एसीपी हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण एवं डीएसबी, नंदिनी ठाकुर को एसीपी आजाक, रूचि वर्मा और निकिता तिवारी को एसीपी सीएडब्ल्यू तथा निलेश द्विवेदी को एसीपी पुलिस लाइन बनाया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IPS संजीव शुक्ला होंगे रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर

Share on Social Mediaरायपुर: राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात जारी आदेश में बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। आदेश गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय के सचिव हिम शिखर गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी हुआ। 2009 बैच के आईपीएस अमित तुकाराम कांबले […]

You May Like