झगड़े में हत्थे चढ़ा नौकराना विवाद: चौकीदार ने टांगी से मारा

rashtra path
Share on Social Media

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में पानी पीने के लिए हैंडपंप चलाने की मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। वन विभाग के चौकीदार द्वारा टांगी से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार लुण्ड्रा थाना अंतर्गत ग्राम पटोरा (जोबलापारा) निवासी राकेश घासी (20) अपने दोस्तों रामसाय और संजय के साथ 29 मार्च, रविवार को मोटरसाइकिल से ग्राम करेसर गया था।

करेसर में अटल चौक के पास उनकी मुलाकात गांव के ही जंगल चौकीदार लुरसाय से हुई। इसी दौरान राकेश ने पानी पीने के लिए लुरसाय से हैंडपंप चलाने को कहा। बताया जा रहा है कि इस बात पर आरोपित लुरसाय भड़क गया और उसने तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं कहते हुए विवाद शुरू कर दिया।

देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोपित ने अपने पास रखी टांगी से राकेश के दाहिने पैर में घुटने के पीछे जोरदार वार कर दिया।

हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और अत्यधिक खून बहने लगा। घटना के बाद साथियों ने तत्काल स्वजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राकेश को धौरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रिफर किया गया, जहां 30 मार्च की सुबह करीब 6:20 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।केस डायरी अग्रिम विवेचना के लिए लुंड्रा थाना भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंबिकापुर ट्राइबल गेम्स: नेहा ओरांव और मनीषा का स्वर्ण जादू

Share on Social Mediaअंबिकापुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स अंतर्गत अंबिकापुर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी मुकाबलों का रोमांच जारी रहा। खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक दांवपेंच लगाकर जीत के लिए जोर लगाया और विजेताओं को पदक प्रदान किए गए। महिला वर्ग में झारखंड और कर्नाटक का […]