रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 6 Second

रायपुर। साल के अंतिम दिन रायपुर जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी रायपुर ने देर रात तबादला आदेश जारी करते हुए मैदानी इलाकों में तैनात 69 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस सूची में 4 निरीक्षक (TI), 18 उप निरीक्षक (SI) और 37 सहायक उप निरीक्षक (ASI) सहित बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल हैं।

तबादला आदेश के तहत तीन प्रमुख थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था में नई जिम्मेदारियों के साथ नए सिरे से संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।

जारी आदेश के अनुसार सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना प्रभारी (TI) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एस.एन. सिंह को कबीर नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। सुनील दास को गंज थाना प्रभारी (TI) का नया प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा भावेश गौतम को यातायात विभाग का निरीक्षक (ट्रैफिक TI) नियुक्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों का यह व्यापक तबादला प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल आगामी वर्ष में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।

एसएसपी रायपुर द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां महामाया मंदिर परिसर में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला

Share on Social Mediaअंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में नए वर्ष के अवसर पर सोमवार सुबह आग लगने से भक्तों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार यह आग भक्तों की लापरवाही के चलते लगी, जो मन्नत के लिए बांधे गए धागों और चुनरी से फैल […]