मेडिकल कॉलेज में प्राेफेसर के 50 पद खाली, छात्र खुद ही कर रहे मेडिकल की पढ़ाई

rashtra path
Share on Social Media

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के संचालन को चार साल बीत चुके है। लंबे अंतराल बाद भी पीजी क्लास के लिए प्रोफेसर के आवश्यक 96 पद में से 50 पद खाली हैं। प्राध्यापकों की पर्याप्त भर्ती नहीं होने की वजह से अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वाध्याय के दम पर ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। नियमित प्राध्यापकों की कमी ने मेडिकल शिक्षा की लचर व्यवस्था को उजागर कर दी है। मेडिकल कॉलेज में पीजी कक्षा संचालन के लिए तीन स्तर के प्राध्यापकों की नियुक्ति करने का प्रविधान है। इनमें प्राध्यापक के अलावा एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। 22 आवश्यक पदों में केवल चार पद ही भरे हैं। इससे अध्यापन का अनुमान लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ी वजह हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां

Share on Social Mediaबिलासपुर। मोबाइल फोन आज जरूरत से आगे हमारी दिनचर्या का एक तरह से अहम हिस्सा बन चुका है। हम क्या खोजते हैं, किससे बात करते हैं और किस लिंक पर क्लिक करते हैं, हर गतिविधि का डिजिटल निशान बनता है। इसी डिजिटल व्यवहार को पढ़कर साइबर ठग […]