यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर: राजधानी की केंद्रीय जेल में गैंगवार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेल के भीतर मारपीट, ब्लेडबाजी और जानलेवा हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें इस केस के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के अंदर चाकू से हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार, कुशाल तोलानी को प्रतिबंधित धाराओं के एक मामले में सिर्फ एक दिन के लिए केंद्रीय जेल भेजा गया था, इसी दौरान उस पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि यश शर्मा हत्याकांड के आरोपियों ने साजिश के तहत जेल के भीतर हमला करवाया, ताकि गवाह को डराया-धमकाया जा सके।

बताया जा रहा है कि हमला करने वाला कैदी एनडीपीएस एक्ट में सजायाफ्ता है। उसने कुशाल तोलानी पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़ित पक्ष की ओर से इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर और एसएसपी से की गई है। शिकायत में जेल के भीतर अपराधियों को मिल रही कथित सुविधाओं, गैंगवार और गवाहों की सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा में बदलाव

Share on Social Mediaरायपुर: राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा को समाप्त कर दिया है। राज्य के मंत्रियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सामान्य दौरे, निरीक्षण और भ्रमण के दौरान दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक परंपरा को समाप्त कर दिया है। हालांकि, […]

You May Like