दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे अटल बिहारी वाजपेयी : मंत्री लखनलाल देवांगन

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:5 Minute, 4 Second

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित, सुशासन दिवस समापन कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर । भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। कोरबा शहर के विवेकानंद उद्यान के समीप अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने कहा कि सुशासन दिवस 19 से 25 दिसम्बर तक राज्य सरकार द्वारा अटल जी की जयंती के अवसर पर मनाया गया। उन्होंने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का वर्णन शब्दों में संभव नहीं। वे दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे। उनके नेतृत्व में देश ने सड़क, शिक्षा, परमाणु शक्ति जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। उनके प्रयासों से आज छत्तीसगढ़ विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार है जिन्होंने पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण की पहल की। कोरबा का अटल परिसर राज्य के सर्वश्रेष्ठ परिसरों में से एक है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा आज राज्यस्तरीय कार्यक्रम में अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा गांव-गांव में अटल चौक निर्माण की पहल को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए भारत को विकास की राह पर ले जा रहे हैं। भारत आज विश्व में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सुशासन दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित शिविर में 618 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 162 का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर भी कार्रवाई जारी है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले के विकास, विशेषकर सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के उन्नयन पर तेज गति से कार्य हो रहा है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि अटल जी का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन प्रेरणादायी है। सुशासन दिवस सप्ताह के दौरान नागरिकों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी व सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोष पांडेय ने बताया कि 19 से 25 दिसम्बर के बीच शिविर लगाकर जन्म से मृत्यु तक नागरिकों को उपलब्ध योजनाओं की जानकारी व सेवाएँ दी गईं। नगर निगम का लक्ष्य हर नागरिक तक सुविधा पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि मंत्री जी के प्रयासों से लगभग साढ़े तीन करोड़ की बीटी सड़क स्वीकृत हुई है। कुल 618 आवेदनों में से 30 प्रतिशत समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। हाल ही में निर्मित कोरबा अटल परिसर राज्य के सर्वश्रेष्ठ परिसरों में गिना गया है।

कार्यक्रम में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राजधानी से राज्यस्तरीय लोकार्पण कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री के संबोधन को लाइव सुना। इस दौरान अटल परिसर में लगे अटल जी के तस्वीरों का अवलोकन भी किया गया।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुद को गोली मारने वाले जवान की हुई मौत, अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से अस्पताल पहुंचने से पहले थमीं सांसें

Share on Social Mediaनारायणपुर। जिला के थाना कोहकमेटा एरिया के कैंप कोड़नार में ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक पिंगल जुरी ने आज सुबह अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली. सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से अस्पताल पहुंचने के पहले ही जवान की मौत हो गई.सुबह जैसे ही […]

You May Like