कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने जांजगीर चांपा की उपेक्षा का लगाया आरोप, कहा – जनादेश परब में करोड़ों खर्च किए पर जिले को फूटी कौड़ी की नहीं मिली सौगात

rashtra path
Share on Social Media

जांजगीर चांपा। कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने बीजेपी सरकार पर जांजगीर चाम्पा जिले की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, जिले में राज्य सरकार के 2 साल पूरा होने पर जनादेश परब का आयोजन कर करोड़ों रुपए खर्च किए गए और केंद्रीय मंत्री के सामने वाहवाही लूटी गई, लेकिन जांजगीर चाम्पा जिला के लोगों को सरकार से एक पैसे की सौगात नहीं मिली। झीरम घाटी मामले में जेपी नड्डा के बयान पर ब्यास कश्यप ने भाजपा से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और अगर दोषियों को नहीं पकड़ सकते तो झीरम घाटी में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों और प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की। जांजगीर चाम्पा के पुलिस लाइन मैदान में 22 दिसंबर को राज्य स्तरीय जनादेश परब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने झीरम घाटी नक्सली हमला मामला में कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। नड्डा के बयान के बाद कांग्रसियों मे खलबली मच गई है। जांजगीर चाम्पा जिला के कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि जब झीरम घाटी कांड हुआ था तब भाजपा की सरकार थी और अब भी भाजपा की सरकार है। अगर बीजेपी के नेता जानते हैं कि नक्सलियों के साथ किसका सांठगाठ था तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अभी भी बीजेपी की केंद्र और राज्य में सरकार है। अगर बीजेपी के नेता जानते हैं कि झीरम घाटी कांड में किसका हाथ है तो उस पर कार्रवाई करें नहीं तो प्रदेश की जनता और शहीदों के परिवार से माफी मांगे।

जांजगीर चांपा जिले से भेदभाव क्यों : ब्यास कश्यप

वहीं कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार के 2 साल पूरा होने पर आयोजित जनादेश परब पर सवाल उठाया है।उन्होंने कहा कि जांजगीर चाम्पा जिले की जनता ने बीजेपी को जनादेश नहीं दिया, फिर भी जांजगीर चाम्पा जिले में जनादेश परब आयोजित कर करोड़ों खर्च क्यों किया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल उपस्थित होने के बावजूद जांजगीर चाम्पा जिले में फूटी कौड़ी की सौगात नहीं दी गई। आखिर जांजगीर चांपा जिले से भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या: CM साय ने घटना को बताया अत्यंत अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण, पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Share on Social Mediaरायपुर। केरल के पालक्काड जिले में बीते 17 दिसंबर को भीड़ ने छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर को बांग्लादेशी घुसपैठिया समझकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस […]

You May Like