कारोबारी राकेश सरावगी के ठिकानों पर ED की दबिश

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । राजधानी रायपुर में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाने-माने कारोबारी राकेश सरावगी के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम कचना स्थित आनंदम सिटी पहुंची, जहां सरावगी का ऑफिस संचालित है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आनंदम सिटी के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के तीसरे माले में राकेश सरावगी का ऑफिस स्थित है। यहीं से उनकी फर्म “गोल्डन ब्रिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर” का संचालन किया जाता है। ईडी की टीम ने ऑफिस पहुंचते ही दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का फगनू ढेर

Share on Social Mediaबीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का एक माओवादी ढेर हुआ है, जिसका शव सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 19 दिसंबर 25 की सुबह 6.00 […]

You May Like