राज्य शासन ने स्वच्छता दीदियों के 30 सितम्बर 2026 तक का मानदेय किया सुनिश्चित

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 37 Second

सालभर के मानदेय के लिए 93.60 करोड़ मंजूर

नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर । राज्य शासन ने प्रदेशभर के विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों के सालभर के मानदेय के लिए 93 करोड़ 60 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद आज विभाग ने मंत्रालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। इस राशि की स्वीकृति से राज्य के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में काम कर रहे 9750 स्वच्छता दीदियों के 30 सितम्बर 2026 तक का मानदेय सुनिश्चित हो गया है।

राज्य शासन ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत कुल 9750 स्वच्छता दीदियों के लिए आठ हजार रुपए प्रति माह के मान से 93 करोड़ 60 लाख रुपए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से भुगतान किए जाने की स्वीकृति दी है। इस राशि से स्वच्छता दीदियों को 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितम्बर 2026 तक मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 56 नई परियोजनाओं में ऐतिहासिक बुकिंग

Share on Social Mediaलॉन्च के मात्र 15 दिनों में 23 परियोजनाओं को मिली पर्याप्त बुकिंग 31 दिसंबर 2025 तक टेंडर जारी करने के निर्देश रायपुर । छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई 56 आवासीय परियोजनाओं को आमजन से अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। इन योजनाओं […]

You May Like