पति का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में 200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा, फिर पत्नी को बुलाने की करने लगा जिद

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 30 Second

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावणभांटा गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक सोले फिल्म की तरह करीब 200 फीट ऊंचे जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे से पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। बताया जा रहा है कि युवक का नाम करण चौहान है। वह शराब के नशे में घर पहुंचा था, जहां शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि करण घर से निकलकर कुछ ही दूरी पर स्थित जियो टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और पत्नी शराब पीने को लेकर फटकार लगाई थी। इसके बाद युवक नाराज होकर टावर में चढ़ गया था। किसी तरह समझाइश देकर नीचे उतर गया और युवक को समझाइए देकर छोड़ा गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CEO यशवंत कुमार ने की SIR की प्रगति की समीक्षा, बीएलओ ऐप से गणना पत्रक अपलोड अनिवार्य करने के दिए निर्देश

Share on Social Mediaरायपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने […]

You May Like