इंडिगो को छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा कानूनी नोटिस

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की ओर से हजारों उड़ानें अचानक रद किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने एयरलाइन को कानूनी नोटिस भेजा है। सोसायटी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इंडिगो पर ₹9,000 करोड़ का जुर्माना लगाने और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से विशेष जांच कराने की मांग भी की है। सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने इंडिगो के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजे नोटिस में कहा है कि बड़े पैमाने पर उड़ानों का रद होना न सिर्फ यात्रियों के अधिकारों का हनन है, बल्कि भारतीय कानूनों और नागरिक उड्डयन नियमों की खुली अवहेलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दीपावली पर्व के यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल होने पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Share on Social Mediaयह सम्मान हमारी सनातन परंपरा, श्रीराम के आदर्शों और छत्तीसगढ़ की विशिष्ट ‘भांचा’ संस्कृति की वैश्विक पहचान है: श्री अग्रवाल रायपुर । खुशियों और प्रकाश का पर्व दीपावली अब विश्व स्तर पर भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुका है। यूनेस्को की […]

You May Like