25 साल में पहली बार रविवार से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ के संसदीय इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य गठन के बाद 25 वर्षों में यह पहली बार होगा जब विधानसभा का सत्र रविवार के दिन से शुरू होगा। शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक नवनिर्मित विधानसभा भवन में चलेगा। यह सत्र इसलिए भी खास है क्योंकि 14 दिसंबर को ही विधानसभा का स्थापना दिवस है, जिसकी याद में सत्र का पहला दिन इसी तारीख को रखा गया है। दरअसल, राज्य बनने के बाद विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर 2000 को हुई थी और संयोगवश इस बार 14 दिसंबर का दिन रविवार को पड़ रहा है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए सत्र की शुरुआत इसी दिन से करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में एक महिला कॉन्स्टेबल से ब्लैकमेल कर 4 लाख वसूल लिए

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला कॉन्स्टेबल को शादी डॉट कॉम के जरिए ठगने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। खुद को डॉक्टर बताने वाले आरोपी ने महिला कॉन्स्टेबल को पहले विश्वास में लिया, फिर उसकी फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीर में बदलकर […]

You May Like