राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 15 Second

रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने लोकभवन में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। डॉ. अंबेडकर की संविधान निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामकथा पोस्टर एवं कैलेंडर का किया विमोचन

Share on Social Mediaरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर […]

You May Like