पत्नी से गुस्सा होकर बेटी के साथ डोगरगढ़ से रायपुर आया पति… बेटी को स्टेशन से अपने साथ ले गई दूसरी महिला… CCTV में कैद, FIR दर्ज

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर से 2 साल की एक मासूम बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई. बच्ची की मां वर्षा ठाकुर ने 24 नवंबर को जीआरपी थाना रायपुर में एफआईआऱ दर्ज कराई हैं, जिसके बाद मामला थाना गंज क्षेत्र में आने के कारण स्थानांतरित कर दिया गया है. जीआरपी में दर्ज एफआईआर के मुताबिक डोंगरगढ़ निवासी वर्षा ठाकुर ने शिकायत में बताया कि 21 नवंबर को उनके पति प्रशांत भट्ट के साथ घरेलू विवाद के बाद मारपीट हुईं. गुस्साए पति 2 साल की बेटी कुमारी अंशिका भट्ट को लेकर घर से निकल गया. पति मासूम बेटी को लेकर रायपुर पहुंच गया और स्टेशन परिसर में ठेले पर समोसा खाने रूका. इसी दौरान एक महिला रहस्यमय तरीके से मासूम को अपने साथ ले गई, ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज होगा आगाज : कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा- नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहे आगे

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से शुरू होने वाले डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जा रहा है. पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह लगातार छत्तीसगढ़ को अपनी प्राथमिकता में रख रहे हैं. छत्तीसगढ़ अपना रजत जयंती वर्ष […]

You May Like