किसान ईश्वर निषाद ने इत्मीनान से धान बेचा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 44 Second

धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी, आज 127 केन्द्रों में होगी धान की खरीदी

रायपुर । राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। खरीदी शुरू हुए अभी मात्र पांच दिन हुए हैं, लेकिन राज्य भर के उपार्जन केंद्रों में धान की आवक जोर पकड़ने लगी है। आज की स्थिति में महासमुंद जिले के 130 समितियों के 182 उपार्जन केन्द्रों में से 127 केन्द्रों में 1294 टोकन काटा गया है। आज दिनांक तक 75 हजार 101 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। इसके अलावा सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्बाध रूप से धान खरीदने की पूरी तैयारी की जारी  है।

महासमुंद जिले में कलेक्टर ने सभी केन्द्रों में धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। महासमुंद जिले में अब किसान उत्साह से धान खरीदी केंद्रों में धान लेकर पहुंच रहे हैं। प्राथमिक सहकारी समिति शेर में शेर गांव के कृषक ईश्वर निषाद ने आज ढाई एकड़ खेती से उत्पादित 52.80 क्विंटल धान की बिक्री के लिए उनके द्वारा ऑनलाईन टोकन काटा गया है। आज वे इस केंद्र में  इत्मीनान से धान बेचा।

उन्होंने कहा कि केंद्र में आते ही किसानों का स्वागत किया गया एवं धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। शेर सहकारी समिति आज 11 किसानों का टोकन काटा गया है, जिसमें 570 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। यहां पहुंचे अन्य किसानों ने बताया कि इस बार टोकन व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है एवं ऑनलाइन है। तौलाई सही हो रही है, बारदाने की कोई कमी नहीं है और सरकार की व्यवस्थाओं से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील किया है कि हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक इंतजामों से धान खरीदी का कार्य सुगमता पूर्वक हो रहा है। किसान बिना किसी भ्रम के उपार्जन केन्द्र पहुंचे और अपने धान का विक्रय करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्वाचन कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पऱ बड़ी कार्रवाई,प्रधानपाठक एवं दो सहायक शिक्षक निलंबित

Share on Social Mediaरायपुर । अनुशासनहीनता क़ो बढ़ावा देने, शराब पीकर विद्यालय आने, शाला समय में अनुपस्थित, निर्वाचन कार्य में बी.एल.ओ. की ड्यूटी लगाये जाने के बाद भी जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्य का निर्वहन नहीं करने सम्बन्धी शिकायत पर बलौदाबाजार जिले में कड़ी कार्यवाही करते हुए प्रभारी प्राचार्य  एवं दो सहायक  शिक्षक […]

You May Like