Read Time:1 Minute, 12 Second
न्यूज डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। पहले फेज के कुछ विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से तीन बजे तक वोटिंग होगी तो कुछ सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जिलों के वोटर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 20 सीटों पर मतदान हो रहे है। कांकेर में 93 साल की उम्र में पहली बार शेरसिंह हिड़को ने मतदान किया। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र का मतदान केंद्र 93 भैसाकन्हार के मतदान केंद्र में शेर सिंह ने वोट डाला । शेर सिंह हिडको ने आज तक किसी भी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में मतदान नहीं किया था।

