छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 20 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी व म्यांमार क्षेत्र के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इससे प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आकाश साफ और हवा शुष्क बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन इसके बाद पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

इसी के साथ रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में और सात नवंबर से मध्य व दक्षिण भागों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और रात में ठंड का असर स्पष्ट रूप से महसूस होने लगेगा।

रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमशः 1.5 और 2.3 डिग्री अधिक रहा। अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चार दिन रहेगा शुष्क मौसम

मौसम केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है। आकाश साफ रहने से दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। अब धीरे-धीरे उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं का असर प्रदेश में दिखने लगेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में आवास योजनाओं से साकार हो रहा 'सबके लिए पक्का घर' का सपना

Share on Social Mediaसरगुजा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति दर 75.29 प्रतिशत, हजारों परिवारों को मिला स्थायी आवास रायपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में जनकल्याण की नई मिसाल कायम की है। शासन की प्रतिबद्धता और सतत निगरानी के परिणामस्वरूप राज्य के विभिन्न […]

You May Like