नारायणपुर में 16 माओवादियों ने छोड़ा आतंक का साथ

rashtra path
Share on Social Media

नारायणपुर। अबूझमाड़ में 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें सात महिला माओवादी शामिल हैं। इन पर कुल 70 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 के डिप्टी कमांडर, टेक्निकल टीम (डीवीसीएम), माड़ डिवीजन स्टाफ टीम के सदस्य, जनताना सरकार और मिलिशिया कैडर के माओवादी शामिल हैं। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुरिया के समक्ष हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की शपथ ली। शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सभी को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया और उन्हें पुनर्वास योजनाओं का लाभ देने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'बस्तर राइजिंग' बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशीलता को दिलायेगी राष्ट्रीय पहचान

Share on Social Mediaउल्लेखनीय है कि ”हार्माेनी फेस्ट 2025” अंतर्गत “बस्तर राइजिंग” बहुआयामी अभियान के तहत बस्तर संभाग की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशीलता क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने व पृथक् पहचान दिलाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद कार्यशालाएं […]

You May Like