मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ आने के लिए किया आमंत्रित

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 39 Second

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन के लिए सादर आमंत्रित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में ‘नेस्टफेस्ट 2025’ का भव्य आयोजन, ‘माई होम इंडिया’ ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को किया सम्मानित

Share on Social Mediaदिल्ली। राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में ‘माई होम इंडिया’ द्वारा आयोजित 8वां नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल (NES.T Fest 2025) एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन के रूप में संपन्न हुआ. यह आयोजन पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और संगीत का उत्सव है, जिसका उद्देश्य देश […]

You May Like