रायपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री लगाएंगे दिव्य दरबार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 2 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज (4 अक्टूबर) से आस्था और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। गुढियारी इलाके में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे। वो हनुमंत कथा भी सुनाएंगे। इसमें लाखों भक्त शामिल होंग। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इस कार्यक्रम में किसी भी तरह का विवाद ना हो, इसलिए पुलिस के अलावा 5 हजार बाउंसर्स भी तैनात रहेंगे। यह आयोजन 4 अक्टूबर से शुरू होगा और 8 अक्टूबर तक चलेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमंत कथा कार्यक्रम के लिए आयोजकों की तरफ से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। अनुमान है कि इस दिव्य दरबार में प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। समाजसेवी चंदन-बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में ‘स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ के देखरेख में यह आयोजन किया जा रहा है। पिछले दिनों 14 सितंबर को कार्यक्रम स्थल का पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्य आयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि, कार्यालय आयोजन की सभी व्यवस्थाओं का केंद्र पॉइंट होगा। पंडाल, भंडारा, सुरक्षा, यातायात और भक्तों के बैठने जैसी व्यवस्थाओं का संचालन और समन्वय यहीं से किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि और भक्तगण मौजूद रहे। ‘स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सौरभ कुमार ने बताया कि, आयोजन के दौरान लाखों श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में बुजुर्गों और दिव्यांगों को परेशानी ना हो, इसलिए 4 से 8 अक्टूबर तक नि:शुल्क 200 ई-रिक्शा चलाया जाएगा। इन रिक्शों से कहीं से भी कथा स्थल तक आना-जाना कर सकते हैं। भक्तों के लिए रोजाना रात 9 और सुबह 10 बजे भोजन (भंडारा) की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। वहीं 8 हजार से ज्यादा लोग सेवा देंगे। कथा सुनने के लिए पहुंचने वाली श्रद्धालुओं के लिए समिति ने पॉर्किंग की व्यवस्था की है। साइंस कॉलेज मैदान, कोटा मैदान, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित मैदान में कार-बाइक श्रद्धालु खड़ी कर सकेंगे। कथा सुनने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कौशल्या देवी साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वीणा सिंह, मंत्रिमंडल के सहयोगी, रायपुर के चारों विधायक सहित निगम, मंडल के सदस्य, नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक जन शामिल होंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांजा तस्कर की पचास लाख की संपत्ति जब्त

Share on Social Mediaरायपुर। राजधानी में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सराफा व्यापारी से करीब 86 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके की है। बदमाशों ने व्यापारी को गन प्वॉइंट पर बंधक बनाया, उसके हाथ-पैर बांध दिए […]

You May Like