मैत्री महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, ‘उत्तम क्षमा, सबसे क्षमा और सबको क्षमा’ में बड़प्पन और वसुधैव कुटुम्बकम का दिया संदेश

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित मैत्री महोत्सव में शामिल हुए. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ के मंगल सान्निध्य में आयोजित गुरु शरणम् – मैत्री महोत्सव – क्षमादान उत्सव में विधायक राजेश मूणत, जैन समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. मुख्यमंत्री साय ने मंच पर पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम में जैन समाज की पारंपरिक पगड़ी और गमछा पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया और आचार्य विद्यासागर कल्याण सेवा संस्था के लोगो का विमोचन भी किया.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मैत्री महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति और शुद्धिकरण का पावन अवसर है. भारत की पुण्यभूमि केवल सभ्यता और संस्कृति की जननी ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता की जीवंत प्रयोगशाला भी रही है. यहाँ धर्म केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन जीने की कला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्लफ्रेंड से मिला धोखा, युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- जिससे प्यार किया, उसी ने रेप केस में फंसाया

Share on Social Mediaबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने सुसाइड नोट लिखने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। उसका शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग मिला है। बताया जा रहा है कि […]

You May Like