कोटरी नाला जलाशय योजना के कार्यों के लिए 21.29 करोड़ रूपए स्वीकृत

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले के विकासखण्ड-छुरा की कोटरी नाला जलाशय योजना के शीर्ष कार्य मरम्मत मुख्य नहर एवं इसकी अन्य नहरों के रिमॉडलिंग एवं सीमेंट क्रांकीट लाईनिंग कार्य हेतु 21 करोड़ 29 लाख 42 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर योजना की रूपांकित सिंचाई 1485 हेक्टेयर के विरूद्ध 435 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युक्तियुक्तकरण नीति से संवर रहा बच्चों का भविष्य

Share on Social Mediaप्रत्येक कक्षा के लिए है अलग-अलग शिक्षक, बच्चों को विषयवार कराई जा रही पढ़ाई गांव के सरपंच श्री राजू परतेती ने की इस पहल की सराहना’ रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी युक्तियुक्तकरण नीति के चलते छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की तस्वीर तेजी से […]