हॉस्टल अधीक्षिका को साथ में पति रखना पड़ा भारी, कार्यभार से मुक्त कर भेजा मूल पद पर

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 19 Second

बलरामपुर। वाड्रफनगर विकासखंड के पशुपतिपुर कन्या आश्रम में अधीक्षिका को साथ में पति को रखने पर खामियाजा भुगतना पड़ा है. विभाग ने हॉस्टल अधीक्षक को कार्यभार से मुक्त कर मूल पद पर भेज दिया है. दरअसल, अधीक्षक के साथ पति का हॉस्टल में रहने का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर वायरल किया था. ग्रामीणों ने अधीक्षिका पर नियम विरुद्ध पति को हॉस्टल में रखने का आरोप लगाया था. इस बात की जानकारी मिलने के बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए हॉस्टल अधीक्षिका सुमित्रा सिंह को उनके मूल संस्था प्राथमिक कन्या आश्रम शाला, पशुपतिपुर में प्रधान पाठक के लिए भारमुक्त कर दिया गया है. सुमित्रा सिंह के स्थान पर शासकीय प्राथमिक शाला कोरवाटोला, विकासखण्ड वाड्रफनगर की सहायक शिक्षक प्रीति सिंह को हॉस्टल की अधीक्षिका का दायित्व सौंपा गया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से मिल रही राहत

Share on Social Mediaघर की छत पर बन रही बिजली से कोनी निवासी श्री सागर चौधरी का बिल हुआ आधा रायपुर । केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अब उपभोक्ताओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला रही है। योजना का लाभ उठाकर कृष्णा विहार कोनी निवासी श्री सागर चौधरी ने […]

You May Like