शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस ने 3 महिला समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 0 Second

दुर्ग। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों को ठगने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपियों ने निवेशकों को हर महीने 20 प्रतिशत लाभांश देने का झांसा देकर अब तक करीब 10-12 करोड़ रुपए की ठगी की है। दुर्ग जिले में अकेले 25 लोगों से कुल 67 लाख रुपए की ठगी की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित शिक्षक करण शर्मा ने स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके परिचित ने उन्हें जानकारी दी कि जुनवानी भिलाई में निशा बिजनेस कंसल्टेंसी और यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन नामक कंपनियां संचालित हो रही हैं। ये कंपनियां शेयर मार्केट में निवेश पर हर महीने 20 प्रतिशत लाभ देने का दावा कर रही थीं। अधिक लाभ की लालच में आकर उन्होंने 27 सितंबर 2024 से 8 फरवरी 2025 के बीच आईडीएफसी बैंक, स्मृति नगर शाखा के खाते से किस्तों में कुल 23.30 लाख रुपए इन कंपनियों के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में जमा किए। इसी तरह अन्य निवेशकों ने भी इन कंपनियों में निवेश किया और कुल 67 लाख रुपए का निवेश किया गया। लेकिन कुछ समय बाद निवेशकों को न तो वादा किया गया लाभ मिला और न ही मूल राशि लौटाई गई। तब जाकर सभी को ठगी का अहसास हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कवर्धा दुर्गा पंडाल विवाद : गृह मंत्री विजय शर्मा बोले- माता जहां सालों से विराजित होती रहीं हैं, इस साल भी वहीं विराजेंगी

Share on Social Mediaकवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बीते दिन दुर्गा माता पंडाल को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर विवाद हुआ. इस मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशासन ने दोनों पक्षों से बैठकर बातचीत की है. कुछ लोगों द्वारा व्यवस्था तोड़कर पंडाल […]

You May Like