छत्तीसगढ़ में नवरात्र के पहले दिन से दूध, घी और पनीर होगा सस्ता, इस प्रोडक्ट में ग्राहकों को मिलेगा 1206 रुपए का फायदा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 16 Second

रायपुर. लोगों के लिए राहत की खबर है कि देवभोग का दूध समेत सभी तरह के प्रोडक्ट 22 सितंबर से सस्ते हो जाएंगे. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित की ओर से आम लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है. इस फैसले के बाद सोमवार से दूध, पनीर, घी, मक्खन समेत सभी तरह की चीजें सस्ती हो जाएंगी. देवभोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देवभोग पनीर (1 किग्रा) पर अब 5 फीसदी जीएसटी खत्म कर दिया गया है. इसलिए अब 395 की जगह 376 रुपए किलो में मिलेगा. देवभोग घी के रिफिल पैक (1 लीटर) पर 12 फीसदी जीएसटी लगता था. अब यह नहीं लगेगा. अब लोग इसे 654 रुपए की जगह 613 रुपए में यानी 41 रु. सस्ता मिलेगा. देवभोग फ्लेवर्ड मिल्क (200 मिली पैक) पर 12 फीसदी जीएसटी टैक्स लगता था. इस वजह से अब इसकी कीमत 30 रुपए की जगह 28 रुपए होगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा : करंट की चपेट में आकर 3 खिलाड़ियों की मौत, तीन घायल

Share on Social Mediaकोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है. बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में खेल के दौरान मौसम बिगड़ गया. तेज आंधी और तूफान के कारण मैदान में लगा टैंट उखड़कर 11 केवी बिजली की तार से टकरा गया. करंट की चपेट […]

You May Like