श्रम मंत्री देवांगन ने श्रमवीरों को दी भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन ने भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेश के श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उने परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री देवांगन ने कहा है कि श्रमवीर नये छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। विश्वकर्मा जी की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकारः मंत्री लखनलाल देवांगन

Share on Social Media’रजत महोत्सव अंतर्गत कोरबा में महतारी सम्मेलन का हुआ आयोजन’ रायपुर ।  छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग […]

You May Like