भू-अधिग्रहण से प्रभावित 86 युवाओं को मिला रोजगार

rashtra path
Share on Social Media

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के जरही कपसरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) भटगांव क्षेत्र के अंतर्गत भू-अधिग्रहण से प्रभावित स्थानीय 86 युवाओं को महामाया खदान के अंतर्गत रोजगार स्वीकृति पत्र वितरित किया।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भू-अधिग्रहण प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, एसईसीएल के जनरल मैनेजर श्री दिलीप बोबडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, जरही नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पुरणराम राजवाड़े, भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े सहित एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राम्हण समाज ने किया है ज्ञान और संस्कार देने का कार्य - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Share on Social Media0-मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर –-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के डंगनिया में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली […]