घोर नक्सल प्रभावित लंका और डूंगा में सक्रिय 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुख्य धारा में जुड़ने की ली शपथ

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 38 Second

रायपुर। नक्सल उन्मूलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार और भेदभाव से त्रस्त होकर घोर नक्सल प्रभावित लंका और डूंगा पंचायत में सक्रिय जनताना सरकार सदस्य (सीएनएम अध्यक्ष), पंचायत मिलिसिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य, पंचायत मिलिसिया सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वालों में ज्यादातर छोटे ओहदे वाले हैं, लेकिन ये नक्सलवाद को पोषित करने और बनाए रखने के लिए अहम किरदार निभाते हैं ये माओवादी लड़ाकू माओवादी नक्सलियों के लिए राशन और मेडिसन जैसे मूलभूत सामग्री उपलब्ध कराने का काम अवैतनिक तरीके से करते हैं. ये नक्सलियों के हथियार और सामग्रियों का परिवहन करते हैं, यही नहीं आईईडी लगाने, फोर्स मूवमेंट कि सूचना देने और फोर्स की रेकी करने जैसे कार्य प्रमुखता से करते हैं. स्पष्ट शब्दों में कहें तो ये नक्सलियों के लिए स्लीपर सेल की तरह भी काम करते हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर में एक ही परिवार के चार लोगों को दफनाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम

Share on Social Media रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में एक ही परिवार के चार लोगों को दफनाने की आशंका है. घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर […]

You May Like