सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: UPS से NPS में अब आसानी से किया जा सकेगा स्विच, नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 33 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने एक अहम आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार राज्य के सभी अखिल भारतीय सेवा (IAS/IPS/IFS) अधिकारियों को एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के तहत राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में विकल्प चुनने की सुविधा दी गई है। यह आदेश केंद्र सरकार के हालिया निर्णय और वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुरूप है। UPS का विकल्प चुनने वाले राज्य के सभी अखिल भारतीय सेवा अधिकारी अपने चयन को सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अन्वेष धृतलहरे से इस नंबर पर 9958838344 संपर्क किया जा सकता है। वित्त विभाग ने इस कदम को कर्मचारियों की पेंशन सुरक्षा और विकल्प की सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया है। 20 जुलाई तक लगभग 31,555 केंद्रीय कर्मचारी UPS का विकल्प चुन चुके हैं। अब शेष अधिकारी अपने विकल्प जमा कर 30 सितंबर 2025 तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोर ने पहले श्रीराम को किया प्रणाम, फिर सामान किया पार

Share on Social Mediaसूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले भगवान श्रीराम को प्रणाम करते हुए दिखाई दे रहा है. […]

You May Like