लापरवाही ने ली मासूम की जान, घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 33 Second

सक्ती। जिले के ग्राम मलदा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां डेढ़ साल का मासूम शिवांश कश्यप घर के पीछे बने कचरा फेंकने वाले गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसकी वजह से बच्चे की डूबने से मौत हो गई। यह मामला हसौद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बच्चा दोपहर करीब 12 बजे से लापता था। घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन काफी देर तक कोई पता नहीं चला। बाद में जब परिजन गड्ढे के पास पहुंचे तो वहां पानी में बच्चे की लाश तैरती मिली। इस पूरे मामले ने लोगों का एक बार फिर से लापरवाही की ओर ध्यान खींचा है। घर के आसपास खुले गड्ढों में पानी भरा रहने की स्थिति छोटे बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। ऐसे जगहों से बच्चों को दूर रखना बेहद ज़रूरी है। अगर समय रहते परिजनों की नज़र मासूम पर पड़ जाती, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से घर में मातम पसर गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग में दिए गए एडिट ऑप्शन और CGDME की मेरिट लिस्ट को हाईकोर्ट ने माना वैध, आवंटन प्रक्रिया को किया मान्य

Share on Social Mediaरायपुर। नीट यूजी की काउंसलिंग में एक अभ्यर्थी द्वारा प्रथम चरण की काउंसलिंग में CGDME द्वारा दिए गए श्रेणी, संवर्ग इत्यादि में एडिट ऑप्शन को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर की गई थी। जिसमें अभ्यर्थी द्वारा एडिट ऑप्शन के उपरांत कैटेगरी, संवर्ग इत्यादि […]