नारायणपुर में फर्जी एनकाउंटर का कांग्रेस ने लगाया आरोप, बैज ने कहा- चिड़िया मारने गए थे युवक

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 8 Second

रायपुर। नारायणपुर में फर्जी एनकाउंटर का कांग्रेस ने आरोप लगाया है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चिड़िया मारने गए युवकों को नक्सली बताकर एनकाउंटर करने का आरोप लगाते हुए इस पर आदिवासी संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने की बात कही है.छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभय नेताम ने बताता है कि वह नक्सली नहीं है. चिड़िया मारने गया था, फिर भी उसे पीठ में गोली मार दी जाती है. गोली आर-पार है. इस फर्जी एनकाउंटर का कौन जिम्मेदार है? सरकार अभी तक क्यों चुप है? गृहमंत्री क्यों चुप हैं? अभय नेताम नक्सली है या फर्जी एनकाउंटर हुआ है इसका जवाब दे? बैज ने कहा कि हम लगातार सवाल उठा रहे कि आदिवासी युवाओं को फर्जी मुठभेड़ में मार रहे हैं. आज भी बस्तर में हालात ठीक नहीं है. पीसीसी ने मोहन मरकाम के नेतृत्व में अभय नेताम के मामले में जांच कमेटी घोषित की है. यदि सरकार ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी और आदिवासी संगठन इस पर बड़ा आंदोलन करेंगे. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की. बैज ने कहा कि चुनाव आयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी के नेताओं की भाषा बोल रहे थे. हम मांग करते हैं कि चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर देना चाहिए, तभी निष्पक्ष चुनाव हो पाएंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धान संग्रहण केंद्र पर कामकाज ठप, PF भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे ठेका कर्मचारी

Share on Social Mediaराजिम। गरियाबंद जिले के कुंडेलभाठा धान संग्रहण केंद्र में सोमवार से कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है. ठेका कर्मचारियों ने बकाया भविष्य निधि (PF) भुगतान की मांग को लेकर एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी है. कर्मचारी केंद्र के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ […]

You May Like