हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिहान दीदियों ने लगाया बिलासपुर में स्वदेशी उत्पादों का तिरंगा बाजार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 0 Second

रायपुर । हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत परिसर, बिलासपुर में बिहान स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र का आयोजन किया गया है। इस विशेष तिरंगा बाजार में दीदियों द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की जा रही है, जिसमें तिरंगा, राखियां, पूजन सामग्री, तिरंगा जैकेट, अगरबत्ती, सजावटी सामान, अचार, पापड़ जैसी घरेलू वस्तुएं शामिल हैं। इस पंडाल का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर और कलेक्टर ने किया। दोनों अधिकारियों ने स्टॉल पहुंचकर राखियां और पूजन सामग्री की खरीदारी कर दीदियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं से उनके कार्य और उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली और इस प्रयास को आजिविका संवर्धन की दिशा में सराहनीय पहल बताया। पहले ही दिन दीदियों ने लगभग 20 हज़ार रुपये का कारोबार किया। स्टॉल 8 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुले रहेंगे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर दीदियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें और ष्हर घर तिरंगाष् अभियान को सफल बनाएं। इन स्टॉलों के माध्यम से दीदियां न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता का संदेश भी जन-जन तक पहुँचा रही हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महासमुन्द जिले के 1 लाख 40 हज़ार उपभोक्ताओं को हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन से बड़ी राहत

Share on Social Mediaसौर ऊर्जा योजना को भी मिल रहा अच्छा प्रतिसाद रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन किया गया है। अब इस योजना के तहत 100 यूनिट तक की मासिक खपत पर 50 प्रतिशत की रियायत […]

You May Like