भ्रष्टाचार की खुली पोल : अचानक भर-भराकर गिरी फॉल सीलिंग, 17 करोड़ की लागत से बना है भवन, महीनेभर पहले हुआ था लोकार्पण

rashtra path
Share on Social Media

कोरबा. शहर में हाल ही में 17 करोड़ की लागत से बनाए गए देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन सेंटर की फॉल सीलिंग आज अचानक भर-भराकर गिर गई. हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की पोल खोल दी. बता दें कि महीनेभर पहले ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन सेंटर भवन का लोकार्पण किया था. सीलिंग गिरने से 17 करोड़ की लागत से निर्मित इस भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार पर सवाल उठने लगे हैं. पूरे मामले में ठेकेदार की लापरवाही और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंकाएं बढ़ गई है. इस कन्वेंशन भवन का निर्माण कई सालों के बाद पूरा हो पाया था और मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित हुआ था. इस दौरान डिप्टी सीमए अरुण साव भी उपस्थित थे. ऐसे में फॉल सीलिंग गिरने की घटना ने निर्माण कार्य में बरती गई घोर अनियमितताओं को उजागर कर दिया है. अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या इतनी बड़ी लागत से बने भवन में ऐसी घटिया सामग्री का उपयोग किया गया कि वह लोकार्पण के तुरंत बाद ही ढहने लगा. निर्माण कार्य में ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया. क्या अधिकारियों की शह पर गुणवत्ता से समझौता किया गया और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया. क्या लोकार्पण की जल्दी में भवन का निर्माण कार्य आनन-फानन में निपटाया गया, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क पर एक साथ दिखा 70 से अधिक हाथियों का झुंड, थम गई गाड़ियों की रफ्तार

Share on Social Mediaरायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक वीडिया सामने आया है, जिसमें 70 से अधिक हाथियों का दल सड़क पार करते नजर आ रहा है. घटना धर्मजयगढ़ वन मंडल की है. क्षेत्र में बड़ी में विचरण कर रहे हाथियों को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है. […]

You May Like