राजभवन के अधिकारियों को स्थानांतरण पर दी गई बिदाई

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 33 Second

 

रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रेस अधिकारी श्रीमती हर्षा पौराणिक और सहायक लेखाधिकारी श्री मनीष पाण्डेय के स्थानांतरण पर उन्हें नये दायित्वों तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जिससे हर शासकीय सेवक को गुजरना पड़ता है। जहां भी कार्य करें अपना सर्वश्रेष्ठ दें। शासकीय दायित्वों के साथ अपने परिवार को भी समय दें। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना ने कहा कि आज सोशल मीडिया के दौर में जनसंपर्क का कार्य एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। साथ ही राजभवन के लेखाजोखा का कार्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। दोनों अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता पूर्वक किया गया। उन्होंने नये दायित्वों के लिए दोनों को बधाई दी। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पी.एम सूर्य घर योजना से राजीव दंडोना के घर का बिजली बिल हुआ आधा

Share on Social Mediaरायपुर । ग्राम धनोरा के निवासी राजीव दंडोना ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में सोलर पैनल लगाकर एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। उन्होंने बताया मैंने सतत ऊर्जा को बढावा देने वाला यह रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया ताकि स्वयं भी बिजली की […]