मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा 23 मार्च को

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 58 Second

रायपुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 23 मार्च 2025 (रविवार) को संचालनालय मछली पालन विभाग, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (FF124) का आयोजन किया जावेगा ।

अभ्यर्थी व्यापम की नई वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपनी प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र दिनांक 13 मार्च 2025 से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त SMSके यू.आर.एल. को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं ।

परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहे, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान का सत्यापन किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके । किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर +91-8269801982 पर समय प्रात 10रू00 से साय 5रू30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

अभ्यार्थियों को प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करने को कहा गया है और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायेंगे। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जायें। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।

परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड / पासपोर्ट / विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र / फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक रामकुमार काकानी ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आईआईएम रायपुर के पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने का आमंत्रण रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक श्री रामकुमार काकानी ने आज सौजन्य मुलाकात की और उन्हें 22 एवं 23 मार्च 2025 […]

You May Like