वाणिज्य उद्योग मंत्री देवांगन 10 दिसंबर को कोण्डागांव जिले के दौरे पर

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 10 दिसंबर को कोण्डागांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री देवांगन सवेरे 10 बजे शंकर नगर स्थित निवास से रवाना होकर दोपहर एक बजे कोण्डागांव पहुचेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 2 बजे जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। अपरान्ह 2ः30 बजे कोण्डागांव जिले के विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात आडिटोरियम में पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेंटर का शुभारंभ करेंगे एवं अभ्यर्थियों को स्टडी कीट का वितरण करेंगे। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन शाम 5 बजे कोण्डागांव से रवाना होकर रात 8 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'गाय - धर्म और विज्ञान' पुस्तक का किया विमोचन

Share on Social Mediaराज्य सरकार गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा प्रकाशित ”गाय – धर्म और विज्ञान” पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री […]

You May Like