छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 29 नवंबर को

rashtra path
Share on Social Media

मुख्यमंत्री श्री साय सड़क सुरक्षा परिदृश्य की विस्तार से करेंगे समीक्षा

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 2 बजे से किया गया है। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में विस्तार से समीक्षा होगी। इनमें समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, गत बैठक के विभागवार निर्णय, अनुपालन तथा क्रियान्वयन और सड़क दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैंप 3 दिसंबर को

Share on Social Mediaरायपुर । अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को दिव्यांगजनो के लिए प्लेसमेंट कैंप को आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में नया रायपुर में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय बीपीओ कंपनी स्क्वेयर बिजनेस सर्विस लिमिटेड द्वारा कस्टमर सर्पाेर्ट एक्जीक्यूटिव के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। […]

You May Like