यूक्रेन को 10 करोड़ डॉलर की मिसाइल देगा अमेरिका-Ukraine Russia war

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

Ukraine Russia war-

 अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को दस करोड़ डॉलर की जैवलिन हथियार रोधी मिसाइलों के हस्तांतरण की मंगलवार को मंजूरी दे दी। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही, बाइडन के जनवरी 2021 में अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से वाशिंगटन द्वारा यूक्रेन को दी गई सैन्य सहायता 2.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

ukraine russia war

व्हाइट हाउस ने मंगलवार देर रात घोषणा की कि बाइडन ने यूक्रेन को दस करोड़ डॉलर की मिसाइल सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो रूस के आक्रमण के बाद पिछले महीने संसद द्वारा यूक्रेन के लिए अनुमोदित 13.6 अरब डॉलर की व्यापक सहायता राशि का हिस्सा है। बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि यूक्रेन को जैवलिन मिसाइलों की आपूर्ति की जाएगी, जो यूक्रेनी सेना द्वारा रूसी आक्रमण से निपटने के लिए मांगी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुर वासियों को 127 करोड़ 83 लाख रूपये लागत के 101 विकास कार्यों की सौगात दीे। उन्होंने इनमें से 72 करोड़ 8 लाख 25 हजार रूपए की लागत के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण और 55 करोड़ 75 […]