बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर खिलाड़ियों को उद्योग मंत्री देवांगन ने दी बधाई

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 18 Second

रायपुर। गोवा में एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर कोरबा लौटे खिलाड़ियों को वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बधाई देकर उनका हौसला अफजाई किया। 15 नवंबर से 17 नवंबर तक गोवा के मापुसा पेंडम इंडोर स्टेडियम में एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, कंबोडिया, वियतनाम समेत अन्य देशों के 300 खिलाड़ी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में कोरबा के हार्दिक दुरेजा 85 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक, विशाल कुमार साहू 63 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक, मुस्कान जायसवाल 57 किलोग्राम भार में रजत पदक जीता।। गुरुवार को मंत्री श्री देवांगन के कोरबा जिले के कोहड़िया स्थित निवास पर सभी प्रतिभागियों ने मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन से सौजन्य भेंट कर अपनी उपलब्धि की जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने खिलाडियों को उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरबा शहर के खिलाड़ियों ने यह गौरवमयी उपलब्धि हासिल की है। उनकी मेहनत और लगन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। सभी पर हमें गर्व है और आशा करते हैं कि भविष्य में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।। इस अवसर पर पीतांबर साहू, महेन्द्र सिंह, अनिल डडसेना, केदारनाथ जायसवाल, मो आरिफ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकास के लिए महत्वपूर्ण कारक है सुशासन - ओ.पी. चौधरी

Share on Social Mediaवित्त मंत्री ने सुशासन पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ देशभर में हो रहे नवाचारों, बेस्ट प्रेक्टिसेस और जनोन्मुखी कार्यों पर सम्मेलन में हो रहा विमर्श   केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय तथा राज्य शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा नवा रायपुर में […]

You May Like