राज्यपाल श्री डेका ने श्रीमती बृजपाल टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री बलराम जी दास टंडन की धर्मपत्नी श्रीमती बृजपाल टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती टंडन का 91 वर्ष की आयु में गत दिवस चंडीगढ़ में निधन हो गया है। आज राजभवन में 2 मिनट का मौन धारण कर राज्यपाल श्री डेका ने श्रीमती टंडन को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

Share on Social Mediaजनकल्याण के लिए हो आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग : राष्ट्रपति रायपुर एम्स छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के लिए वरदान : राज्यपाल श्री रमेन डेका छत्तीसगढ़, मध्य भारत का मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का […]

You May Like