मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह से मनाया जाता है। इस दौरान गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश की आराधना पूरी श्रद्धा और धूमधाम से की जाती है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में एकता के भाव को जागृत करने के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की गई थी। देशभर में यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम जनमन योजना : पहाड़ी कोरवा बसाहटों को सीधे मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा

Share on Social Mediaप्रथम चरण में 189.43 किमी की 51 सड़कों का निर्माण शुरू द्वितीय चरण में केन्द्र सरकार को 40 नवीन सड़कों के निर्माण का भेजा गया प्रस्ताव रायपुर । केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पहुंचविहीन पीवीटीजी बसाहटों को पक्की संपर्क सड़कों के जरिए […]

You May Like