श्री रामलला दर्शन योजना: जांजगीर चाम्पा जिले के 187 राम भक्तों की टोली हुई रवाना

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 22 Second

विधायक एवं कलेक्टर ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज जांजगीर-चाम्पा जिले के 187 राम भक्तों की टोली एवं 10 एस्कॉर्ट ऑफिसर्स को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया। इस अवसर पर खोखरा चौक, जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री व्यास नारायण कश्यप, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने राम भक्तों को जांजगीर से रेलवे स्टेशन बिलासपुर तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक श्री व्यास नारायण कश्यप ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे शासन की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर खोखरा चौक, जांजगीर, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हो गया।
श्रद्धालु श्री बलराम पांडे ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा, ष्मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा निकाली गई श्री रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। इसके माध्यम से हम सुविधाओं के साथ निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान श्री रामलला जी के दर्शन कर पा रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है। श्री राकेश तिवारी ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा, ष्श्री रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। इसके माध्यम से हम निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान श्री रामलला के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान मुख्यमंत्री को हमेशा सुखी रखे। तीर्थयात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की यह बहुत अच्छी योजना है। इस योजना के तहत लोग आसानी से और निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान श्री रामलला के दर्शन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को एक अनूठा अवसर प्रदान किया है, जिससे वे धार्मिक यात्रा कर सकते हैं और अपने आध्यात्मिक अनुभव को समृद्ध बना सकते हैं। यह योजना न केवल लोगों की धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी लाभान्वित करती है।

इस प्रकार, श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन ने धार्मिक और सांस्कृतिक उन्नयन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार की इस संवेदनशील पहल से प्रदेश के लोग अत्यंत प्रसन्न और आभारी हैं। इस योजना ने न केवल लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है, बल्कि उन्हें एक नई आशा और विश्वास भी प्रदान किया है।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टेनिस पर फिल्म बनाना चाहते हैं आमिर खान

Share on Social Mediaमुंबई । बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान टेनिस पर फिल्म बनाना चाहते हैं। आमिर खान की फिल्म लगान क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। वहीं, उनकी फिल्म दंगल में कुश्ती से जुड़ी कहानी दिखाई गई। अब वह फिल्म सितारे जमीन पर काम कर रहे हैं, यह भी […]

You May Like