आज छाए रहेंगे बादल, एक दो स्थानों पर वर्षा के आसार

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। दोबारा से वर्षा का दौर शुरू हो चुका है। रविवार को प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र में वर्षा तोकापाल, बड़ेराजपुर और जगदलपुर में एक से दो सेमी की वर्षा दर्ज की गई। वहीं, मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ व वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही एक दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार इसका कोई खास असर अधिकतम तापमान पर पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। मामूली गिरावट जरूर देखने को मिल सकती है। इसी बीच राजधानी में मौसम सुबह आंशिक रूप से मेघमय रहने के साथ ही दोपहर और शाम तक हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी बीच रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

80 से लेकर 160 रुपये में बिक रहा मिट्टी का घड़ा,न्यायधानी में हर साल बढ़ रही मांग

Share on Social Mediaबिलासपुर। गर्मी का असर तेज होते ही ठंडे पानी की ललक बढ़ जाती है। ऐसे में गले को तर करने के लिए देशी फ्रीज यानी मिट्टी के घड़े और सुराही आदि की मांग बढ़ जाती है। न्यायधानी में इस साल भी जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। बाजार […]

You May Like