अशोका‍ बिरयानी सीवर लाइन में सफाई करने उतरे रेस्‍टोरेंट के दो कर्मचारियों की मौत, कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों से मारपीट

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित अशोका‍ बिरयानी रेस्‍टोरेंट के पास गहरे सीवर लाइन की सफाई करते हुए दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक अशोका‍ बिरयानी रेस्‍टोरेंट के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना तेलीबांधा थाना की है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ रेस्‍टोरेंट के कर्मचारियों ने मारपीट की। जानकारी के अनुसार अशोका‍ बिरयानी के दो कर्मचारी कमलेश और डेविड गुरुवार की सुबह रेस्‍टोरेंट के पास करीब 15 फीट गहरे सीवर लाइन की सफाई करने अंदर दाखिल हुए थे। सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई। इसकी घटना की सूचना तत्काल तेलीबांधा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद दोनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। बाद में किसी तरह दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद तुरंत निजी अस्‍पताल में लाया गया, जहां डाक्‍टरों ने जांच के बाद दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो शवों को देखकर पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। तेलीबांधा थाना की पुलिस ने बताया कि दो लोगों की सीवर की सफाई करने के लिए अंदर दाखिल हुए थे। सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों की मौत हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को अंदर जाने से रोका गया। जब घटना के बारे में पूछताछ की गई तो रेस्‍टोरेंट के कर्मचारी भड़क गए और मीडियाकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भ्रष्टाचार में डूबे हैं डहरिया रहें सावधान: विष्णुदेव

Share on Social Mediaजांजगीर : चांपा:कांग्रेस प्रत्याशी डा शिव डहरिया भ्रष्टाचार में डूबे हैं। आरंग में उन्होंने सरकारी जमीन हड़प ली है। उनकी पत्नी सरकारी भवन में कब्जा कर कार्यालय चला रही थी। यहां भी सरकारी जमीन पर उनकी नजर है। इसलिए उनसे सावधान रहें। ये बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय […]