भ्रष्टाचार में डूबे हैं डहरिया रहें सावधान: विष्णुदेव

rashtra path
Share on Social Media

जांजगीर : चांपा:कांग्रेस प्रत्याशी डा शिव डहरिया भ्रष्टाचार में डूबे हैं। आरंग में उन्होंने सरकारी जमीन हड़प ली है। उनकी पत्नी सरकारी भवन में कब्जा कर कार्यालय चला रही थी। यहां भी सरकारी जमीन पर उनकी नजर है। इसलिए उनसे सावधान रहें। ये बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर के कचहरी चौक में आयोजित चुनावी सभा में कही। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है । नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। वे गांव गरीब और किसान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं इसके लिए कार्यकर्ता घर घर जाएं और डा रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल और हमारे 3 माह के कार्यकाल के काम को लोगों को बताएं। वे कांग्रेस के झांसे में न आएं। हमने बकाया बोनस दिया, किसानों को धान का 31 सौ रुपए दिया। हमारी सरकार सांय सांय काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वे और विधायक धरम कौशिक भाजपा प्रत्याशी की मायके की ओर से आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुर्दशा हो रही है। लोग बड़ी संख्या में पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। कोंग्रेस की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि हम विधानसभा चुनाव में इस लोकसभा की सभी सीटों में पीछे रह गए। इस बार ऐसी गलती न हो । इस बार अभी से कमर कस लें कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को बढ़त मिले।कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने आरंग विधायक खुशवंत साहेब, ने भी संबोधित किया। नामांकन के समय रहे उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव पहले कलेक्टोरेट पहुंचे और उनकी उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने नामंकन जमा किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना सूचना के तहसील कार्यालय का नए भवन में स्थानांतरण

Share on Social Mediaशिवरीनारायण। बिना किसी सूचना के छुट्टी के दिन रामनवमीं को शबरी पुल रोड स्थित तहसील कार्यालय को तहसीलदार द्वारा नवीन तहसील भवन तुस्मा में स्थानांतरित कर दिया गया। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। शिवरीनारायण तहसील अंतर्गत 37 गांव आते हैं। जिसमें शिवरीनारायण नगर सहित किसी […]

You May Like